{"_id":"611aa5818ebc3e43076a2e22","slug":"75th-independence-day-celebrated-with-joy-amethi-news-lko591531250","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी
विज्ञापन
5 : गौरीगंज : स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद कर्मियों को शपथ दिलाते डीएम।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। 75वां स्वतंत्रता दिवस जिले में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम तो पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धासमुन अर्पित कर उनकी गाथा बताई गई।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मलिन बस्तियों की साफ-सफाई के साथ अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। स्कूल में ऑनलाइन प्रतियोगिता तथा कलेक्ट्रेट में पौधरोपण के साथ डीएम ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी इस मौके पर विविध आयोजन हुए।
स्वतंत्रता दिवस का सबसे प्रमुख कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में हुआ। यहां डीएम अरुण कुमार ने झंडारोहण किया। पुलिस लाइंस में एसपी दिनेश सिंह, विकास भवन में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीआईओएस दफ्तर में डीआईओएस जेकेएल वर्मा व बीएसए डॉ. अरविंद पाठक समेत सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालय पर झंडारोहण कर कर्मियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
झंडारोहण के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट में कृषि, पशुपालन व उद्यान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 किसानों को प्रशस्ति पत्र तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्षतिपूर्ति के लिए चिह्नित पांच किसानों को क्षतिपूर्ति भुगतान स्वीकृति पत्र देते हुए परिसर में पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान सभी स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानी देेने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासमुन अर्पित करते हुए वीर गाथा बताई गई। सुबह दस बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान किसी भी शिक्षण संस्थान में बच्चे नहीं बुलाए गए। संस्थानों की ओर से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया गया।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल व मिष्ठान वितरित किया। नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत की ओर से मलिन बस्तियों की सफाई करते हुए लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस लाइन में एसपी ने झंडारोहण के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
एसपी ने बुजुर्गों को कराया भोजन
स्वतंत्रता दिवस के मौके एसपी दिनेश सिंह समाज कल्याण विभाग की ओर से राजगढ़ में संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे। ध्वजारोहण के बाद आश्रम में निवास कर रहे बुजर्गों के साथ बात-चीत कर उनकी परेशानी जानी व निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसके बाद एसपी ने बुजुर्गों को अपने हाथों से परोस कर भोजन कराया।
कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली
स्वतंत्रा दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यालय में झंडारोहण के बाद शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र, जाति, धर्म व संप्रदाय की भावना छोड़ कर राष्ट्र की एकता व अखंडता कायम रखने की बात कहते हुए वीर शहीदों के बलिदान की याद लोगों के जहन में ताजा की। गौरीगंज में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, योगेंद्र मिश्र व ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्र तो अमेठी में ब्लॉक अध्यक्ष देवमणि तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमेठी में भी हुए विविध आयोजन
अमेठी। भादर के नरहरपुर स्थित बाबा जयराम द्विवेदी पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण के बाद विचार गोष्ठी हुई। विचार गोष्ठी में प्रबंधक शरद द्विवेदी व निदेशक रमाकांत द्विवेदी ने अपने विचार रखे। इस मौके पर डीडीसी जगन्नाथ पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पुत्र अनुराग की अगुवाई में भी कई कार्यक्रम हुए।
अनुराग ने सपा कार्यालय व गयादेई महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। शहर स्थित जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता की अध्यक्षता में समारोह हुआ। यहां जीजीआईसी व शिव प्रताप इंटर कॉलेज की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी संस्थानों में देश का राष्ट्रीय पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया। आरआरएसजी स्कूल में प्रधानाचार्य प्रवेश श्रीवास्तव, रणवीर जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य अरुण तिवारी, आर्य समाज विद्यालय में अरुणा सिंह, रणवीर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश सिंह, रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुंशीगंज में प्रधानाचार्य नीरज सिंह, राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पीजी कॉलेज पीपरपुर में प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह, रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह, आरआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी, आरआरएससी ऑफ फॉर्मेसी में प्राचार्य डॉ. अनूप मैटी, आरआरएसआईएमटी में निदेशक डॉ. चंदारानी ने ध्वजारोहण किया। इन संस्थानों में दिवस पर गोष्ठी भी आयोजित हुई।
ग्राम भारती विद्यालय परतोष में प्रबंधक उमाशंकर पांडेय ने झंडारोहण किया। शहर के अंबेडकर स्टेडियम में तीन किलोमीटर की ओपन क्रास कंट्री रेस हुई। रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।