{"_id":"680fcd0b14b3a9e8830e25e7","slug":"70-villages-lost-electricity-for-10-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-139275-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 10 घंटे गुल रही 70 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 10 घंटे गुल रही 70 गांवों की बिजली
Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। गर्मी के बीच सोमवार को बिजली कटौती ने 70 गांव के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर का तेल बदलने व अन्य मरम्मत कार्य के चलते छह फीडरों से करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग दिनभर बेहाल रहे। देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
अमेठी के पीठीपुर उपकेंद्र से संग्रामपुर, गंगौली, कोरारी, महराजपुर, रामगढ़ और कोहरा फीडरों के माध्यम से लगभग एक लाख से अधिक की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह 10 बजे अचानक ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना न दिए जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती के चलते घरों में लगे इन्वर्टर भी दोपहर बाद डिस्चार्ज हो गए। पानी की मोटर न चल पाने के कारण गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया। बाजारों में भी दुकानों पर काम प्रभावित रहा। मोबाइल चार्ज न हो पाने से लोग आपसी संपर्क में भी परेशान होते रहे। बिजलीआपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। संग्रामपुर के विजय बहादुर सिंह, गंगौली के रमेश कुमार, कोरारी के अमन तिवारी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने समय रहते जानकारी नहीं दी। यदि सूचना मिलती तो लोग पहले से तैयारी कर सकते थे। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पीठीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि मुख्य ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि टीम लगाकर समय से काम पूरा किया।
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
बिजली आपूर्ति बाधित होने से संग्रामपुर, रामगढ़, महराजपुर व अन्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बिजली के अभाव में दुकानदारों को दिनभर ग्राहकों के इंतजार में खाली बैठना पड़ा। आटा चक्की, कोल्ड ड्रिंक, जेनरेटर और मेडिकल स्टोर जैसे व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।