फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   60 roads will be improved with Rs 11.51 crore

Amethi News: 11.51 करोड़ से सुधरेंगी 60 सड़कें

Mon, 02 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
60 roads will be improved with Rs 11.51 crore
अमेठी सिटी। जिले की तिलोई विधानसभा क्षेत्र की जर्जर हो चुकीं 60 सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रस्ताव पर इन सड़कों को दुरुस्त कराने की शासन ने मंजूरी दे दी है। इन खस्ताहाल सड़कों को करीब दो माह के भीतर ही 11.51 करोड़ की लागत से दुरुस्त कराया जाएगा। शासन से धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनके बनने से क्षेत्र के करीब छह लाख लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



तिलोई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए राज्यमंत्री मंयकेेश्वर शरण सिंह ने जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा था। इसके बाद विभाग ने सर्वे करवाते हुए क्षेत्र की जर्जर 60 सड़काें के नवीनीकरण व इनके पांच साल तक अनुरक्षण के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि जारी की है। धन आवंटित होने के बाद लोक निर्माण विभाग सड़कों को दुरुस्त कराने की तैयारी में जुट गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




जर्जर मार्ग से हो रही आवागमन में परेशानी
पूरे बख्तावर गांव निवासी अखिलेश यादव ने बताया कि उनके गांव की सड़क जर्जर हो चुकी है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। देशराम यादव ने बताया कि हाईवे से किशुनपुर-केवई मार्ग जर्जर हो चुका है। मार्ग पर स्थित डिग्र्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के साथ ही अन्य राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के नवीनीकरण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विजय शंकर वर्मा ने बताया कि सड़क की मरम्मत तो होती है, लेकिन मानक का पालन नहीं होने से दोबारा जल्दी से वह खराब हो जाती हैं। अब पांच साल तक अनुरक्षण की भी व्यवस्था होने से सड़कें काफी समय तक बेहतर रहेंगी। हिमांशु ने बताया कि सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे को गांव से जोड़ने वाला मार्ग जर्जर है। कहा कि मानक के अनुसार सड़क की मरम्मत होनी चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द शुरू होगा काम
लोक निर्माण विभाग-प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 60 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण की मंजूरी मिली है। इन सड़कों का पांच साल तक अनुरक्षण भी किया जाएगा। बजट जारी हो गया है। निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। दो माह में प्रत्येक दशा में मानक के अनुसार सड़कों के नवीनीकरण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed