{"_id":"6754a6301d9320f8730a3d44","slug":"5800-free-seats-in-private-schools-only-600-applied-amethi-news-c-96-1-gon1004-130863-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्राइवेट स्कूलों में 5800 सीटें निशुल्क, सिर्फ 600 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्राइवेट स्कूलों में 5800 सीटें निशुल्क, सिर्फ 600 ने किया आवेदन
Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सरकारी के बजाय प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए लोग महंगी फीस तक देते हैं, लेकिन जिले के 400 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में 5800 सीटों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसमें एक से सात दिसंबर तक मात्र 600 लोगों ने आवेदन किया है। 19 दिसंबर को पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम में गरीब बच्चों को भी निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इस बार दिसंबर से ही प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसमें प्रवेश प्रक्रिया लेने के बाद बच्चों की फीस सरकारी स्तर पर भरी जाएगी। बच्चों को निशुल्क पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि जानकारी व जागरूकता के अभाव में लोग अभी आवेदन नहीं कर रहे हैं।
ऐसे में लोगों को इस संबंध में जानकारी देने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जिसमें परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से निजी विद्यालयों में प्रवेश की जानकारी भी साझा की जाएगी। जिला समन्वयक प्रवीण सिंह ने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जाएगी, जिससे हर गांव तक यह जानकारी साझा हो सके, जिससे पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।