{"_id":"62489d3fff1e414cea6995ab","slug":"533-complain-pending-to-90-officer-amethi-news-lko6243181147","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 अफसरों के पास लंबित पड़ीं 533 जनशिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 अफसरों के पास लंबित पड़ीं 533 जनशिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जनशिकायतों का निस्तारण करने में अफसर लापरवाह बने हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण के लिए लगातार निर्देश के बावजूद शनिवार को पोर्टल पर 90 अफसरों के पास 533 जनशिकायतें लंबित होने का मामला सामने आया। शिकायतें लंबित देख डीएम ने अफसरों को नोटिस जारी कर तत्काल निस्तारित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।
फरियादियों को कार्यालयों की परिक्रमा के साथ समय से शिकायत निस्तारित कर रैंकिंग करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर दैनिक अनुश्रवण शिकायत निस्तारण पोर्टल (आईजीआरएस) का संचालन किया जाता है। पोर्टल पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करते हुए अफसर व जनप्रतिनधियों को अग्रसारित कर सकता है। पोर्टल पर दर्ज शिकायत का समय से निस्तारण करने के साथ अफसरों को संतुष्टि प्रमाण पत्र देना पड़ता है तो जिला प्रशासन निस्तारण की क्रास चेकिंग कराता है।
अप्रैल माह में पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शनिवार को ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने की तो 90 अफसरों के पास 533 जनशिकायतें लंबित दिखीं। शिकायतें लंबित देख ई-डिस्ट्रिक मैनेजर ने रिपोर्ट डीएम को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी अफसरों को नोटिस जारी कर तत्काल गुणदोष के आधार पर पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण करते हुए जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम ने पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत देते हुए कहा कि शिकायत लंबित रहने से जिले की रैकिंग खराब होने तथा फरियादियों को परेशानी होने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी को प्रतिदिन पोर्टल पर लॉगिन कर संदर्भित शिकायतों का निस्तारण करते हुए फरियादियों से संतुष्टि प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपलोड करने की बात कहते हुए निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।