फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   5237 cases resolved in national lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 5,237 वाद

Sat, 10 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
5237 cases resolved in national lok adalat
गौरीगंज (अमेठी)। विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को समय से निस्तारित करने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। वादों के निस्तारण के लिए 25 कोर्ट में 5,721 वादों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

चिह्नित वादों की सुनवाई करते हुए पीठासीन अफसरों ने 5,237 वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत के दौरान डीएम व एडीएम न्यायिक कोर्ट में एक भी वाद का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को चिह्नित कर वादकारियों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित 25 न्यायालयों में लंबित जमींदारी विनाश एवं व्यवस्था अधिनियम, भू-राजस्व अधिनियम, राजस्व संहिता, स्टांप अधिनियम, फौजदारी अधिनियम, प्री-लिटिगेशन केस व अन्य प्रकार के कुल 5,721 वाद चिह्नित किए गए थे।
सुनवाई के दौरान डीएम व एडीएम न्यायिक, एसडीएम तिलोई न्यायिक व तहसीलदार न्यायिक गौरीगंज कोर्ट में एक भी वाद का निस्तारण नहीं हुआ।
जिला प्रशासन की ओर से जारी राष्ट्रीय लोक अदालत निस्तारण सूचना की अनुसार 24 कोर्ट में भू-राजस्व अधिनियम के चिह्नित 52 में से सभी 52 वादों का तो राजस्व संहिता के चिह्नित 285 में 284 वाद, स्टांप अधिनियम के चिन्हित चार में चार वाद, फौजदारी अधिनियम के चिन्हित 496 में 496 तो अन्य वादों में चिह्नित 4,884 में 4,401 वाद निस्तारित हुए।

एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों का आदेश पत्र वादकारियों को सौंपते हुए आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। शेष अनिस्तारित वादों को भी जल्द ही कोर्ट से निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed