फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   52 thaousand family without antyoday aayushman card

52 हजार अंत्योदय परिवार आयुष्मान कार्ड विहीन

Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
52 thaousand family without antyoday aayushman card
गौरीगंज (अमेठी)। वर्ष 2018 में शुरू हुई जन आरोग्य योजना का पूरा लाभ जिले के लोगों को नहीं मिल रहा। चार साल बाद भी स्वास्थ्य विभाग जिले में चिह्नित 70,373 अंत्योदय परिवारों में से महज 17,634 परिवारों को ही आयुष्मान कार्ड मुहैया करा सका है। अंत्योदय परिवारों के अलावा भी बड़ी संख्या में लाभार्थी आयुष्मान कार्ड विहीन हैं। सभी को आयुष्मान कार्ड मिल सके, इसके लिए पांच से 20 जुलाई तक विशेष अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को शुरू हुए विशेष अभियान के दूसरे दिन डीएम राकेश कुमार मिश्र की मौजूदगी में एसीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया योजना के तहत जिले में 2,06,631 लाभार्थी परिवार चिह्नित किए गए हैं। इन परिवारों में कुल लाभार्थियों की संख्या 9,05,771 है। गत चार सालों में 9,05,771 लाभार्थियों में से महज 2,40,818 लोगों को ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने कहा कि जिले के लाभार्थी परिवारों में 70,373 परिवार अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इनमें से 17,634 परिवारों के ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सभी को आयुष्मान कार्ड दिया जा सके, इसके लिए पांच से 20 जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान सीएचसी के माध्यम से गांव-गांव कैंप लगाकर चिह्नित लाभार्थी परिवारों के सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तैनात एएनएम व आशा को लोगों को कैंप तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसीएमओ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आने वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का पत्र तथा राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि लाना होगा। इस दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व आयुष्मान योजना के प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed