{"_id":"62853b3ca0371405fa22f81a","slug":"517-box-illegal-liquor-found-by-stf-amethi-news-lko6312005140","type":"story","status":"publish","title_hn":"517 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
517 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कमरौली पुलिस व एसटीएफ प्रयागराज ने संयुक्त रूप से एक ट्रक में नमक की बोरियों के बीच 517 पेटियों में छिपाकर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की 4559 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। टीम ने मौके से दो आरोपियों को भी दबोचा है। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद शराब को हरियाणा से बिहार ले जाने की बात स्वीकार की है।
एसटीएफ प्रयागराज को अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप की सूचना मिली। सूचना पर प्रयागराज यूनिट के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अमेठी पहुंचे और कमरौली एसओ निर्मल सिंह के साथ वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार पर आ रही एक ट्रक संख्या एचआर 65 ए 5847 को रोक लिया। तलाशी के दौरान उस पर लदे नमक की बोरियों के बीच से अवैध अंग्रेजी शराब की 517 पेटियों के साथ मध्य प्रदेश के जिला आगर मालवा के गांव आमला निवासी विक्रम मेघवाल, इसी थाना क्षेत्र के आगर गांव निवासी जाकिर खां को सुबह करीब 7.25 बजे गिरफ्तार कर लिया।
बरामद शराब में सुपीरियर व्हिस्की ओरिजनल 750 एमएल की 82 पेटी व 180 एमएल की 93 पेटी, बॉटम अप व्हिस्की 1982 750 एमएल की 203 पेटी व 180 एमएल की 110 पेटी तथा इंपैक्ट ग्रेन व्हिस्की 180 एमएल की 29 पेटी समेत कुल 14,498 शीशी में कुल 4559 लीटर शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक विक्रम मेघवाल ट्रक पर लदी नमक की बोरियों व शराब की बिल्टी मांगने पर नहीं दिखा सके। बताया कि यह नमक की बोरी दिखावटी है। हम लोग शराब की पेटी रखकर कई वर्षों से अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने यह माल राजेंद्र नाम पता अज्ञात द्वारा हरियाणा से लोड कराए जाने की बात बताई है। कहा कि शराब की यह खेप बिहार ले जाई जा रही थी। यह तीनों काफी दिनों से मिलकर साझेदारी में अवैध शराब की तस्करी करते थे।
बताया कि ट्रक में जो नंबर प्लेट लगी थी उसे पुलिस को धोखा एवं चकमा देने के लिए कूटरचित तरीके से तैयार किया गया था। ट्रक का असली नंबर आरजे 04 जीबी- 1147 है। एसपी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर ट्रक को सीज कर तीनों के खिलाफ थाना कमरौली में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।