{"_id":"68adfbca79a8925afe0b07fe","slug":"51-thousand-rupees-will-be-given-for-the-marriage-of-girls-amethi-news-c-96-1-ame1008-147210-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कन्याओं की शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कन्याओं की शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपये
Tue, 26 Aug 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मत्स्य विभाग में मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत वैवाहिक सहायता योजना से शादी अनुदान दिया जा रहा है। इसके तहत केवट व इसकी उपजातियों की कन्याओं की शादी के लिए सरकार 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना में अभी तक आए चार आवेदनों में सभी अपात्र मिले हैं। बताया गया कि आवेदक शादी अनुदान की दूसरी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं।
केवट व उसकी उपजातियां मत्स्य आखेटक, केवट, मल्लाह, निषाद, बिंद, धीमर, कश्यप, बाथम, रैकवार, मांझी, गोंडिया, कहार, तुरैहा व तुराहा समुदाय से संबंध रखने वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ये जातियां आर्थिक रूप से पिछड़ी मानी जाती हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ ही श्रम, पिछड़ा व समाज कल्याण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। शादी के लिए प्राप्त आर्थिक सहायता तीन मदों के लिए हैं। इनमें कन्या के खाते में गृहस्थी संचालन के लिए 35 हजार, कपड़े-बर्तन आदि की खरीदारी के लिए 10 हजार और कार्यक्रम आयोजन के लिए छह हजार रुपये दिए जाएंगे। शादी का आयोजन विभाग की ओर से नहीं कराया जाएगा, बल्कि स्वयं ही करनी होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग अनिल कुमार ने बताया कि केवट व उसकी उपजातियों के लिए वैवाहिक सहायता योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। योजना का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।