{"_id":"5f35719a8ebc3e3ca603fe53","slug":"502-tortoise-caught-amethi-news-lko5350438172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित 502 कछुआ समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित 502 कछुआ समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अपराध नियंत्रण की कोशिश में जुटी जगदीशपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने जा रहे एक तस्कर को धर दबोचा तो दूसरा मौके से भाग निकला। कछुआ बरामद करने के बाद पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया से मुखातिब एसपी ने बरामद कछुओं की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई है।
कोविड-19 महामारी के बीच जगदीशपुर पुलिस को बुधवार देर शाम बड़ी कामयाबी हासिल हुई। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कादूनाले के पास एक मालवाहक वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 502 प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए। इसी बीच मौका पाकर वाहन पर सवार एक तस्कर भाग निकला तो एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पकड़े गए तस्कर की पहचान गांधीनगर मजरे पालपुर निवासी रमेश के रुप होने तथा फरार की पहचान विशाल के रुप में होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मालवाहक वाहन को सीज करते हुए वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब एसपी दिनेश सिंह ने बरामद प्रतिबंधित कछुओं की कीमत करीब छह लाख बताते हुए बताते हुए कहा कि गिरफ्तार तस्कर ने प्रतिबंधित कछुओं को तालाब, नदी, झील से पकड़कर कलकत्ता में बेचने की बात स्वीकार की है। फरार तस्कर की तलाश के साथ ही कोर्ट के निर्देश पर वन विभाग के सहयोग के बरामद कछुओं को गोमती नदी में जल्द ही छोड़ दिया जाएगा।