फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   48 devotees leave for Ayodhya, will participate in the flag hoisting ceremony

Amethi News: 48 भक्त अयोध्या रवाना, ध्वजारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tue, 25 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
48 devotees leave for Ayodhya, will participate in the flag hoisting ceremony
अयोध्या धाम जाने के लिए अमेठी रामलीला मैदान में जुटे श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी। अयोध्या में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राममंदिर के मुख्य शिखर पर रामलला के समक्ष पूजित ध्वजा फहराने के ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए 48 विशेष भक्तों का दल सोमवार दोपहर रवाना हुआ।
विज्ञापन



रामलीला मैदान से विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में दल ने विशेष बस से प्रस्थान किया। कारसेवक, मंदिर के पुजारी और कई वरिष्ठ श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बने। रवानगी के वक्त रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि अमेठी से चयनित भक्तों को इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलना जनपद के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन



वरिष्ठ कारसेवक रमेश चंद्र ने वर्ष 1990 की कारसेवा को याद करते हुए कहा कि उस दौर में हालात बेहद कठिन थे। हमें पैदल अयोध्या किले तक जाना पड़ा था। माहौल ऐसा बनाया गया था कि कोई पहुंचे ही नहीं। वहां गोलियां चल रही थीं। तब हमारे 11 साथी साथ थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होना ऐसा लग रहा है कि मानो भगवान श्रीराम स्वयं बुला रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रहरि भी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि हमारे अनेक बुजुर्ग अब इस दुनिया में नहीं हैं, जिन्होंने संघर्ष का बड़ा हिस्सा झेला। इस दौरान रमेशजी, राजू माली, राकेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, जियालाल, सतीश कुमार शर्मा, सुरेश, राणा प्रताप सिंह सहित कई भक्त बस पर सवार होकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed