फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   48,626 metric tonnes of wheat procured in the district

जिले में हुई 48,626 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
48,626 metric tonnes of wheat procured in the district
गौरीगंज (अमेठी)। एक अप्रैल से अब तक जिलेे में 10406 किसानों से 48626.136 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। साथ ही किसानों को 78.40 करोड़ रुपये की धनराशि पीएफएमएस के माध्यम से उनके खाते में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद को लेकर गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों में बताया गया है कि जिले में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हुए गेहूं खरीद की जा रही है। जिले में कुल 56 क्रय केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन

संचालित क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 29, यूपीएसएस के पांच, मंडी परिषद के दो व भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 55 केंद्रों पर खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने सभी केंद्र प्रभारियों को कोविड-19 महामारी के दौरान शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराते हुए नियमित किसानों से गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु समस्त मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए लगातार अधिक से अधिक किसानों से गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा है कि किसी भी किसान को केंद्र से वापस न किया जाए।
साथ ही डीएम ने सभी एसडीएम को निरंतर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए किसानों से सुचारू रूप से गेहूं खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक किसान क्रय केंद्रों पर आकर अपना गेहूं बेचें। किसी भी तरह की समस्या आने पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी भीमा चंद गौतम के मोबाइल नंबर 7233870888 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed