{"_id":"672e6071ca1e931cdf010cf4","slug":"46-new-roads-will-be-built-in-jais-amethi-news-c-96-1-ame1002-129043-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जायस में बनेंगी 46 नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जायस में बनेंगी 46 नई सड़कें
Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बदहाल सड़कों के कारण जलभराव की समस्या से जूझ रही जायस नगर पालिका क्षेत्र की करीब 35 हजार की आबादी को जल्दी इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली 2.87 करोड़ रुपये धनराशि से क्षेत्र में जलनिकासी बेहतर बनाने के साथ ही इंटरलॉकिंग सड़कों का जाल बिछेगा। क्षेत्र में बनने इन 46 नई सड़कों से लोगों का सफर भी सुहाना बनेगा।
शासन से मिली मंजूरी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने सड़कों के निर्माण के साथ नालियों को दुरुस्त बनाने की कवायद तेज कर दी है। 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से यह कार्य तीन माह की समयावधि में पूरा कराया जाना है। जायस कस्बे को 1935 में टाउन एरिया और 1992 में नगर पालिका का दर्जा मिला था। पालिका परिक्षेत्र में 25 वार्ड हैं। यहां करीब 35 हजार आबादी है। बदहाल सड़कों व जलनिकासी के बेहतर इंतजाम न होने के कारण लोगों को जलभराव के साथ ही गड्ढायुक्त सड़कों पर चलने की परेशानी उठाना पड़ती है।
कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया शुरू
अधिशासी अधिकारी राम मोहन ने बताया कि प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी के बाद अलग-अलग वार्ड क्षेत्रों में 46 स्थानों पर इंटर लांकिग सड़क व नाली का निर्माण कराने का कार्य होगा। पालिका प्रशासन की ओर से निविदा प्रकाशित कर कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।्र
विज्ञापन
शहर को साफ व सुंदर बनाने की प्राथमिकता
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र को सुविधा से लैस र स्वच्छ बनाना सभी की प्राथमिकता में है। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से प्रस्तावित कार्य पूरा करवाने के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया जल्दी पूरी कराई जाएगी।
इन वार्डों में होंगे निर्माण कार्य
जायस कस्बे के वार्ड नंबर एक में चार सड़कें व नालियां बनेंगी। इसी तरह वार्ड दो में दो, तीन में एक, चार में तीन सड़कें व नालियां बनेंगी। वार्ड पांच में तीन, छह में एक, सात में तीन, आठ में एक, नौ में तीन, 10 में दो सड़कें व नालियों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 11 में एक, 12 में तीन, 13 में तीन, 14 में दो, 15 व 16 में दो-दो सड़कें व नालियां बनेंगी। वार्ड 19, 20, 21 में एक-एक सड़क व नाली बनेंगी। वार्ड 22 में तीन, 24 में एक, 25 में दो सड़कों का व नाली बनाने का काम होगा।