{"_id":"5f2eda228ebc3e3ca603fc4f","slug":"46-new-corona-patient-in-amethi-amethi-news-lko5342799126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टूटा रिकार्ड, एक दिन में मिले 46 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टूटा रिकार्ड, एक दिन में मिले 46 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शुक्रवार देर शाम आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 46 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करते हुए गठित टीमों ने संक्रमित के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी है। इसके अलावा क्षेत्र को सील कर डोर स्टेट डिलीवरी कराने में जुटी है।
पांच मई के बाद से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में एक साथ 46 संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट ने जिले में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का रिकार्ड ही तोड़ दिया। देर शाम आई रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक के एक, अमेठी ब्लॉक के छह, जगदीशपुर के 27, बाजार शुकुल व जामो ब्लॉक के चार-चार, सिंहपुर व भादर ब्लॉक के दो-दो के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनके इलाज का प्रबंध व संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई पूरी करने के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम गठित की है। गठित टीमें शनिवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की मदद से संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच में करने में जुटी है।
विज्ञापन
संक्रमित क्षेत्र को सील करने के बाद आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था कराने के साथ लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने, मास्क का प्रयोग करने तथा मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाते हुए निगरानी की जा रही है। डीएम ने बताया कि शुक्रवार तक जिले में कुल 588 कोरोना संक्रमित हुए है जिनमें दो की मौत हो चुकी है तो 414 इलाज के उपरांत सही हो चुके हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 172 हो गई है।