{"_id":"5ebeba728ebc3e907b73eb7b","slug":"46-cases-filed-for-social-distancing-violation-amethi-news-lko5217226171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन पर 46 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन पर 46 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
अमेठी। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए सख्ती बरत रही पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम 46 लोगों के खिलाफ केस दर्जकर 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गौरीगंज पुलिस ने मौके पर सात बाइक बरामद कर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है।
लॉकडाउन फेज-3 में रियायत मिलने के बाद लोग बे-वजह घर से बाहर निकलकर सोशल डिस्टेंसिंग नियम तोड़ने में जुटे हैं। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर बृहस्पतिवार को गौरीगंज थाने के कोटवा मजरे गौरीपुर में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर समूह में एकत्र होकर मारपीट करने पर प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने 36 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 16 को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सात बाइक बरामद कर फरार अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अमेठी पुलिस ने सगरा तिराह पर सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ एक स्थान पर समूह में मौजूद पांच लोगों को और जगदीशपुर पुलिस ने कस्बे में एक साथ बैठे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज करने के बार पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी है। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।