फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   414 DJ operators on police radar

Amethi News: पुलिस के रडार पर 414 डीजे संचालक

Thu, 24 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
414 DJ operators on police radar
गौरीगंज में खड़ा डीजे। -संवाद
अमेठी सिटी। शादी, धार्मिक आयोजन या अन्य कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाना अब भारी पड़ सकता है। तेज ध्वनि से सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, नींद में परेशानी और रक्तचाप बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए पुलिस-प्रशासन ने जिले के 414 डीजे संचालकों को रडार पर लिया है। थानों में सूची तैयार कर निगरानी बढ़ा दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज में 14, जामों में 11, मुंशीगंज में 36, मुसाफिरखाना में 54, जगदीशपुर में 13, कमरौली में 18, बाजारशुक्ल में 24, भाले सुल्तान में 14, अमेठी में 26, संग्रामपुर में 17, रामगंज में 12, पीपरपुर में 34, जायस में नौ, मोहनगंज में 42, शिवरतनगंज में 19, फुरसतगंज में 26 और इन्हौना में 22 डीजे संचालक हैं। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सभी थानों में डीजे संचालकों की सूची तैयार कराई गई है। संचालकों को समय और ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीजे-लाउडस्पीकर सुबह छह से रात 10 बजे तक बजाए जा सकते हैं। रात 10 से सुबह छह बजे तक इनके इस्तेमाल पर रोक है। सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व अनुमति लेना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज आवाज से नुकसान
डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि तेज ध्वनि का कान, दिल और दिमाग पर प्रतिकूल असर पड़ता है। शोर में रहने से सुनने की क्षमता कम होने, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और नींद में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर इसका असर अधिक हो सकता है। तेज ध्वनि से पशु-पक्षियों में भी घबराहट और असामान्य व्यवहार की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed