फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   38 PRD soldiers of the district will get re-appointment after three years

Amethi News: जिले के 38 पीआरडी जवानों को तीन साल बाद दोबारा मिलेगी नियुक्ति

Thu, 31 Oct 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
38 PRD soldiers of the district will get re-appointment after three years
अमेठी सिटी। प्रांतीय रक्षक दल में तैनात 38 जवानों को तीन साल बाद दोबारा नियुक्ति मिलेगी। ये जवान वर्ष, 2021 में ऑनलाइन डाटा फीडिंग के दौरान नाबालिग पाए गए थे। इसके बाद उनकी तैनाती पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में शासन से आदेश आने के बाद शपथपत्र भरवाकर इन्हें दोबारा नौकरी पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रांतीय रक्षक दल में कुल 361 जवान कार्यरत हैं। जिन्हें हर माह यातायात, सुरक्षा व अन्य विभागों में गार्ड के रूप में तैनाती दी जाती है। इसमें से ज्यादातर जवान वर्ष, 1988 से ही कार्यरत हैं। इन जवानों से संबंधित अभिलेख पहले ऑफलाइन दर्ज किए गए थे। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि वर्ष, 2021 में जब सभी विवरण ऑनलाइन किए गए तो जवानों के शैक्षिक प्रमाणपत्र उनसे मांगे गए, जिसमें से 38 जवान 18 साल से कम उम्र के पाए गए थे। ऐसे में प्रांतीय रक्षक दल की ओर से इनकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई। वहीं हाल के दिनों में शासनादेश आने के बाद अंडर एज रहे जवानों को ड्यूटी पर रखा जा रहा है। जिसमें से 38 वयस्क जवानों को तैनात करने की तैयारी है। इससे जिले में पीआरडी जवानों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed