फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   37 point made for checking

बार्डर पर चेकिंग के लिए बनाए गए 37 प्वांइट

Sat, 28 Mar 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
37 point made for checking
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन अवधि में जिले में सिर्फ आवश्यक सामग्री की ढुलाई में लगे वाहनों को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए जिले में 37 बार्डर प्वांइट चिन्हित करते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तैनात मजिस्ट्रेट को चेकिंग के बाद अधिकृत लोगों व वाहनों को प्रवेश की अनुमति देने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि में सार्वजनिक व निजी तथा प्राइवेट वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया है। इस अवधि में सिर्फ उन्हीं वाहनों का संचालन होगा जो आवश्यक सामग्री ढुलाई के लिए अधिकृत किए गए हैं। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने 37 बार्डर प्वाइंट निर्धारित करते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीएम की ओर से जारी निर्देश में गौरीगंज थाने के कौहार, ऐठा, बाबूगंज तो मुंशीगंज थाने के परतोष तिराहा, जामो थाने के धर्मगतपुर, संभई, कादूनाला व गोगमऊ, अमेठी थाने के देवरी बार्डर, संग्रमापुर थाने में सहजीपुर, मुहीबशाह, खरेथू, धनापुर, धौरहरा व छाछा, पीपरपुर थाने में बीकापुर मोड़, छीड़ा, परसोइया, मुसाफिरखाना थाने में निजामुद्दीन व मझगवां, जगदीशपुर थाने में जायस तिराहा, गुलाबगंज चौराहा, वारिसगंज व आमघाट, कमरौली थाने में उतलेवा नाका, कठौरा, इन्हौना, बाजारशुकुल थाने में कटरा तिराहा, अंबेडकर तिराहा, सत्थिन, रीछघाट, उरेरमऊ व पूरे बडग़ाइन, मोहनगंज थाने में ओनडीह-अलाईपुर, जायस थाने में बोझी भूलामऊ, शिवरतनगंज थाने में पुंडा, खरावां हजारी व सरायमाधौ तथा फुरसगंज थाने के कस्बा, नहरकोठी, दाउदनगर व खैरहना में चेक प्वाइंट निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed