फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   35 teacher will be dismiss

केजीबीवी की 35 शिक्षिका की नौकरी पर संकट

Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
35 teacher will be dismiss
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के अलग-अलग कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत 95 शिक्षिकाओं में से 35 की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर बीएसए कार्यालय ने इस दिशा में छानबीन तकरीबन पूरी भी कर ली है। सूत्रों के अनुसार छानबीन के बाद होने वाली कार्रवाई में 35 शिक्षिकाओं की नौकरी जाएगी तो कई शिक्षिकाओं को समायोजन का दंश झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

निर्बल वर्ग की बच्चियों को शिक्षित करने के लिए जिले के सभी 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन होता है। इन विद्यालयों में 13 वार्डेन समेत कुल 95 शिक्षिकाओं की तैनाती है। 95 शिक्षिकाओं में से बड़ी संख्या 2004 से 2010 के बीच सीधे डायट से नियुक्त ऐसी शिक्षिकाओं की है जिनकी नियुक्ति निर्धारित विषय के तहत नहीं हुई है तो 2010 के बाद बीएसए की ओर से नियुक्त शिक्षिकाओं में से भी कई ऐसी हैं जिनके विषय असंगत हैं।
विज्ञापन

जिन शिक्षिकाओं की नियुक्ति विषय के अंतर्गत नहीं हुई या जिनके विषय असंगत हैं ऐसी शिक्षिकाओं को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी है। परिषदीय सूत्रों के अनुसार इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक का निर्देश मिलने के बाद बीएसए कार्यालय द्वारा जांच तकरीबन पूरी की जा चुकी है। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो छानबीन पूरी होने के बाद तैनात 95 शिक्षिकाओं में से कम से कम 35 की नौकरी जाएगी तो बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं को दूसरे केजीबीवी में समायोजन का दंश झेलना पड़ेगा। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed