{"_id":"6887c9539bd73db82a02ef79","slug":"35-km-long-road-will-be-widened-with-rs-15-crore-amethi-news-c-96-1-gon1004-145616-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 करोड़ से चौड़ी होगी 3.5 किमी लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 करोड़ से चौड़ी होगी 3.5 किमी लंबी सड़क
Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शाहगढ़-चिलबिली-रौजा-सुजानपुर मार्ग के किमी एक से 4.5 किमी तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। इसके लिए करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के दुरुस्त होने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
शाहगढ़-सुजानपुर मार्ग काफी सकरा है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। चौड़ीकरण के बाद सड़क पर यातायात सुचारू होगा और क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस सड़क से आसपास के करीब 20 गांव जुड़े हुए हैं। अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र के अनुसार शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इन गांवों व मार्गों को जोड़ती है सड़क
शाहगढ़-चिलबिली-सुजानपुर मार्ग पर विद्या का पुरवा, भिखई का पुरवा, सुफल का पुरवा, इकसारा, शिव चरन तिवारी का पुरवा, अंबेडकर टोला आदि प्रमुख गांव हैं। भिखई का पुरवा से डिंगुरे संपर्क मार्ग, इकसारा डिग्री कॉलेज संपर्क मार्ग, दिनऊ दुबे का पुरवा संपर्क मार्ग, गौरीगंज मुसाफिरखाना सड़क को जोड़ती हुई चिलबिली से आगे पूरे शुक्लन से सेवई हेमगढ़ संपर्क मार्ग, पूरे शुक्लन से जूठीपुर संपर्क मार्ग, मठिया से अफुइया संपर्क मार्ग को यह सड़क जोड़ती है।