फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   30 tests including liver tests stopped due to machine breakdown

Amethi News: मशीन खराब होने से लिवर सहित 30 जांचें ठप

Thu, 05 Sep 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
30 tests including liver tests stopped due to machine breakdown
जिला अस्पताल में खराब पड़ी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन, अन्य मशीनों पर काम करते कर्मी।
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की लैब में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन बुधवार को खराब हो गई। इससे एलएफटी, केएफटी सहित करीब 30 प्रकार की जांच नहीं हो पाई। अस्पताल आए मरीजों को पैसा खर्चकर बाहर स्थित निजी पैथोलॉजी पर मजबूरन जांच कराना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम की उठापटक के बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिला अस्पताल में ओपीडी एवं लैब में मरीजों की लंबी कतार दिख रही है। ऐसे में बुधवार को ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब हो गई। जिला अस्पताल में औसतन इस मशीन से करीब 200 से अधिक मरीजों को जांच होती है। जिसमें किडनी, लीवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन समेत करीब 30 प्रकार की जांचें की जाती हैं। मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। मशीन खराब होने के बाद संबंधित मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि लैब में एलएफटी, केएफटी आदि जांच के लिए औसतन करीब 200 से अधिक मरीज आते हैं। अचानक तकनीकी खराबी से जांच बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित इंजीनियर को बुलाया गया है। मशीन ठीक कराकर जांच शुरू करा दी जाएगी।

इन जांचों की है सुविधा
बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से एलएफटी (लिवर संबंधी कई जांचें), आरएफटी (किडनी), टोटल लिपिड प्रोफाइल (कॉलेस्ट्रोल), सीआरपी (बच्चों के इंफेक्शन की जांच), फास्टिंग व पीपी- (डायबिटीज की जांच) आदि करीब 30 प्रकार की जांचें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed