{"_id":"60e5e4028ebc3ec20a70628e","slug":"3-06-lakh-people-got-corona-vaccine-amethi-news-lko5859159198","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.6 लाख लोंगो को लगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.6 लाख लोंगो को लगा कोरोना टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर है। शासन की ओर से अब तक जिले को तीन लाख 16 हजार 910 डोज दी गई है। इसके सापेक्ष अब तक तीन लाख पांच हजार 917 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 210 टीमें लगातार जिले में रोस्टर के अनुसार वैक्सीनेशन कार्य कर रही हैं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में अब तक तीन लाख पांच हजार 917 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 2,59,668 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 46,249 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बीते दिन मंगलवार को 13,041 लोगों का टीकाकरण कराया गया। इनमें 8,710 लोग 18 वर्ष से ऊपर के तथा 4,331 लोग 45 वर्ष से ऊपर आयु के हैं। बताया कि लगातार 210 टीमें वैक्सीनेशन का कार्य कर रही हैं।
डीएम अरुण कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने सभी से नियमित मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर/ साबुन से हाथ धोने, 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी लोगों से स्वयं के साथ अपने परिवार वालों का टीकाकरण कराने को कहा है।