फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   299 pond will be renovate

जिले के 299 तालाबों का होगा कायाकल्प 16-45-49

Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
299 pond will be renovate
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थित 299 तालाबों का जल्द ही मनरेगा योजना से कायाकल्प होगा। इससे न सिर्फ जल संरक्षण को बल मिलेगा बल्कि गांव में रहने वाले श्रमिकों के साथ प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार मिल सकेगा। इस संबंध में शासन का निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जलस्तर कायम रखने के लिए जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में जीर्णशीर्ण पड़े तालाबों की खोदाई करने के साथ उनका सौंदर्यीकरण करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके लिए महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्यक्रम के तहत आवंटित राशि का प्रयोग होगा।
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पहले चरण में 13 ब्लॉकों के 299 तालाबों को चिन्हित किया है। इसके बाद सभी बीडीओ को पत्र जारी कर चिन्हित तालाबों की खोदाई व सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग कराते हुए कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ प्रभुनाथ की ओर से बीडीओ को जारी पत्र में चिन्हित तालाबों के साैंदर्यीकरण के साथ ही ग्रामीणों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ ने तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य को मनरेगा योजना की जारी गाइडलाइन के अनुसार करते हुए भुगतान करने को कहा है। सीडीओ ने तालाबों के साैंदर्यीकरण में लापरवाही की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सौंदर्यीकरण के तहत होंगे यह काम
योजना के तहत चिन्हित तालाबों की मनरेगा योजना से खोदाई करने के साथ ही इन्हें पानी से लबालब किया जाएगा। इसके अलावा तालाब के बंधे पर शोभादार व छायादार पौधे लगाए जाएंगे। तालाबों को पिकनिक स्पॉट की तरह बनाया जा सके इसके लिए तालाब के किनारे बच्चों के लिए झूले आदि लगाए जाएंगे।

जल्द शुरू होगा काम : पीडी
परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने बताया कि चिन्हित तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सौंदर्यीकरण का काम मानक के अनुरूप हो इसके लिए अफसरों की टीम गठित कर जांच की जिम्मेदारी दी गई है। टीम प्रतिदिन कुछ तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed