{"_id":"61a9144b46fb29773b58ecf1","slug":"28-896-students-will-get-tablets-and-smartphones-amethi-news-lko607128363","type":"story","status":"publish","title_hn":"28,896 विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट व स्मॉर्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28,896 विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट व स्मॉर्टफोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 130 उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थियों को जल्द ही टैबलेट/स्मॉर्ट फोन का तोहफा मिलेगा। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है।
गुरुवार तक डिजी शक्ति पोर्टल पर 28,896 विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। अपलोड डाटा में से 3,319 विद्यार्थियों का निर्धारित सॉफ्टवेयर पर सत्यापन भी हो चुका है। सभी पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा सत्यापित होने के बाद जिला स्तरीय कमेटी समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के हाथों टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण कराएगी।
युवाओं के तकनीकी विकास व सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैबलेट/स्मॉर्ट फोन वितरित करने की योजना बनाई है। उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल मिशन व चिकित्सा शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए शासन से आपूर्तिकर्ता कंपनी नामित होने के बाद जिला प्रशासन विद्यार्थियों का डाटा डिजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड करने में जुटा है।
विज्ञापन
टैबलेट/स्मॉर्ट फोन वितरण के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में गुरुवार तक 28,896 विद्यार्थियों का डाटा डिजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया है। गुरुवार तक अपलोड 28,896 विद्यार्थियों के डाटा में से 8,455 का डाटा कॉलेज से सत्यापित हो चुका है तो 20,441 का डाटा सत्यापित करने की कवायद चल रही है।
कॉलेजों द्वारा सत्यापित डाटा में 3,319 का डाटा पोर्टल पर अंतिम रूप से सत्यापित हो चुका है। अन्य का डाटा सत्यापित करने की प्रक्रिया गतिमान है। डाटा सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तरीय कमेटी विद्यार्थियों के नाम को अनुमोदन देगी। अनुमोदन मिलने के बाद जिला प्रशासन वितरण समारोह आयोजित करेगा।
टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करने के लिए शासन की ओर से जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डीएम अध्यक्ष व सीडीओ, संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सदस्य तो एडीएम सदस्य सचिव नामित किए गए हैं। नामित कमेटी के सदस्य स्कूलों की ओर से योजना के लिए चिह्नित विद्यार्थियों की पात्रता का परीक्षण कर अपना अनुमोदन देंगे।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि जिले में 130 उच्च शिक्षण संस्थान संचालित है। इनकी ओर से डिजीशक्ति पोर्टल पर गुरुवार तक 28,896 विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया गया है। उच्च शिक्षण संस्थानों के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्ट फोन मिल सके, इसके लिए प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप दें। विद्यार्थियों का डाटा अपलोड न होने तथा किसी के भी योजना से वंचित होने पर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।