{"_id":"68d046e5b86473c328027224","slug":"2706-patients-were-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-148902-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2706 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2706 मरीजों का हुआ इलाज
Mon, 22 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
भेट़ुआ के शिवगंज पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
अमेठी सिटी। पीएचसी पर मशीनें नहीं होने से मरीजों के बुखार की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में चिकित्सक सिर्फ दवा देकर मरीजों को सलाह दे रहे हैं। रविवार को जिले की सभी 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 2706 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 29 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
सुबह 10:05 बजे भेटुआ के शिवगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रामजीत, फार्मासिस्ट रवींद्र कुमार, लैब सहायक सुनील कुमार और चतुर्थश्रेणी कर्मी श्याम बहादुर मौजूद मिले। अन्य कर्मी 11:05 बजे तक अस्पताल में नहीं पहुंचे थे। मौजूद चिकित्सकों को अन्य कर्मियों की अनुपस्थिति के बारे में कोई सूचना नहीं थी। उस समय तक मेले में तीन मरीज पहुंचे थे, जिसमें एक मरीज की शुगर जांच हुई थी। मौजूद लैब सहायक ने बताया कि किट से डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, शुगर, एचआईबी जांच की जा रही है। मशीनें नहीं होने से बुखार के लिए सीबीसी, एलएफटी, केएफटी आदि की जांच नहीं हो पा रही है। यह जांच सीएचसी व जिला अस्पताल में ही संभव है।
मेले में इलाज कराने पहुंचे घाटमपुर निवासी बुजुर्ग रामशंकर सिंह ने चिकित्सक को बताया कि साहब... जुकाम, बुखार आ रहा है। दवा ले गए थे, कुछ आराम हुआ है। चिकित्सक ने बीपी और शुगर की जांच लिखी। इसके बाद बुखार व बीपी, शुगर की दवा देकर सावधानी बरतने की सलाह दी। पिंडोरिया गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि लगातार कई दिनों से बुखार आ रहा है। बाहर से दवा ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच तो नहीं कराई, लेकिन दवा देकर सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
पिंडोरिया के किशन कुमार ने बताया कि शरीर में चकत्ते पड़ने संग खुजली हो रही है। बाहर से दवा ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ बारिश के मौसम में भीगने से बचने व सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया।