फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   27 poles not replaced, electricity supply to 40 villages still disrupted

Amethi News: नहीं बदले 27 खंभे, 40 गांवों की बिजली अब भी बाधित

Wed, 30 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
27 poles not replaced, electricity supply to 40 villages still disrupted
पनियार पावर हाउस के उदारी गांव में बिजली मरम्मत करता कर्मी। स्रोत: ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। बारिश थमने के बाद भी बिजली संकट से लोगों को राहत नहीं मिली है। जिले में गिरे पोल और टूटे तारों की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है। दखिनवारा, पनियार, मुसाफिरखाना और भेटुआ उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में 27 पोल अब भी बदले जाने बाकी हैं। इससे करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है और करीब 35 हजार लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


उमस के बीच बिजली गुल होने से दिन में घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि रात में कटौती से लोगों की नींद टूट रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में बिजली कुछ देर आने के बाद ट्रिपिंग के कारण फिर बंद हो जाती है। गौरीगंज निवासी अजय शुक्ला ने बताया कि रात में कई बार बिजली आने-जाने से परेशानी होती है। पंखा बंद होने पर उमस में सोना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना की सविता देवी ने बताया कि दिन में बिजली कटने से घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल और इन्वर्टर चार्ज करने में भी दिक्कत होती है। सेमरौता के महेश यादव ने बताया कि बिजली कटौती से खेत से जुड़े जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। तिलोई के दिनेश पाल ने बताया कि रात में बिजली नहीं रहने से उमस और मच्छरों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार पर भी पड़ा असर
बिजली संकट से आटा चक्की, वेल्डिंग, फोटो कॉपी और इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़े कारोबार प्रभावित हैं। दुकानदारों को इन्वर्टर और जनरेटर चलाना पड़ रहा है, जिससे खर्च बढ़ रहा है। जगदीशपुर के दुकानदार राकेश वर्मा ने बताया कि बिजली नहीं रहने से मशीनें बंद रहती हैं। ग्राहक काम कराने पहुंचते हैं तो उन्हें इंतजार करना पड़ता है। अमेठी की पूजा सिंह ने बताया कि ट्रिपिंग के कारण बिजली उपकरण लगातार नहीं चल पाते हैं।

इन क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित
मुसाफिरखाना, थौरी, बहोरखा, पनियार, करपिया, बरनाटीकर, मऊ, जामों, सेमरौता, जायस, तिलोई, इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही।


फॉल्ट ठीक करने में जुटी टीमें
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर पोल और तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। फॉल्ट वाले स्थानों पर टीमें लगाकर मरम्मत कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त पोल और तार बदले जा रहे हैं। जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed