फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   265 quarantine center made

सुविधाओं से लैश जिले के 265 क्वारंटीन सेंटर

Fri, 03 Apr 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
265 quarantine center made
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने गैर प्रांत व जिलों से अपने घर आए हुए 2,999 लोगों को क्वारंटीन किया है। डीएम के निर्देश पर जिले में 265 क्वारंटीन सेंटर में रखे गए इन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण व भोजन आदि का प्रबंध करने के बाद निगरानी की जा रही है। क्वारंटीन सेंटर से लोग भाग नहीं सकें इसके लिए दोनों पालियों में उनकी उपस्थिति दर्ज करने के साथ गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में गैर प्रांत व जनपद से जिला पहुंचने वालों को संभावित कोरोना वायरस कैरियर मानते हुए जिला प्रशासन ने जिले में अस्थाई क्वारंटीन सेंटर का निर्माण करवाया था। जिले में 265 क्वारंटीन सेंटर में 2,999 ग्रामीणों को रखने के बाद जिला प्रशासन उनकी परेशानी दूर करने में जुटा है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों को जिला प्रशासन नियमित भोजन मुहैया कराने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर निगरानी करने में जुटा है। क्वारंटीन सेंटर में लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए अफसरों के साथ कर्मियों की तैनाती करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट तलब की जा रही है। इतना ही नहीं क्वारंटीन सेंटर से लोग घर भाग नहीं सकें इसके लिए प्रतिदिन दोनों पाली में उनकी उपस्थित दर्ज करने के साथ ही गेट पर फोर्स की तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए उनकी सुविधा के अनुसार उन्हें उनकी ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट करने के साथ ही मूलभूत सुविधाएं पूरी की गई हैं। ग्रामीणों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने तथा उनके कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने पर ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed