{"_id":"682a39180cf7e9bee00d0e2b","slug":"2513-patients-were-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-140707-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2513 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2513 मरीजों का उपचार
Mon, 19 May 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले की 30 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 2513 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 30 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में 68 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में प्रभारी डॉ. सुमित राय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में डॉ. अनुराधा शर्मा, फार्मासिस्ट अनिल कुमार सिंह, एसएलए एफआर खान, वार्ड बॉय जेपी शुक्ल, जीतलाल, एएनएम, आशा मौजूद रहे। मेले में 11.12 बजे तक 40 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 18 मरीजों की जांच हो चुकी थी। मेले में बियसिया गांव निवासी संगीता ने चिकित्सक को बताया कि करीब एक माह से पैर में सूजन व शरीर में दर्द की समस्या से परेशान हैं। दवा बाहर से ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिल रहा है।
चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा दी।
वहीं, चतुर्भुजपुर गांव निवासी श्रीपाल ने पेट में गैस व दर्द की समस्या बताई। चिकित्सक ने जांच करने के बाद दवा दी। अजीत यादव ने बताया कि उन्हें लगातार चक्कर आ रहा है, जिसके कारण वह बेहोश हो जा रहे हैं। जिला अस्पताल से वह इलाज करा रहे हैं, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। सुबह उन्हें समस्या हुई तो मेले में दिखाने आए हैं। इस पर चिकित्सक ने दवा दी है।
विज्ञापन
मेले में पहुंचे बुजुर्ग श्यामलाल ने बताया कि कई दिनों से वह बुखार, जुकाम, खांसी से परेशान हैं। शुगर से भी आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दवा बदलते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके अलावा जिले की सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में मौजूद चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया।