फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   25 officers defaulter in public grievance redressal

जनशिकायत निस्तारण में 25 अफसर डिफॉल्टर

Fri, 24 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
25 officers defaulter in public grievance redressal
गौरीगंज (अमेठी)। जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति जिला प्रशासन खासा सक्रिय है। रैंकिंग के दौरान कई माह में प्रथम स्थान भी जिले को मिला है। सितंबर माह में संदर्भित 35,937 शिकायतों में शुक्रवार तक 35,070 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। समय से निस्तारण नहीं करने वाले 25 अफसरों को डिफॉल्टर घोषित करते हुए कार्रवाई की जा रही है। एनआईसी के अनुसार जिले में कोई भी प्रकरण एक माह से अधिक का लंबित नहीं है। लगातार निगरानी व अनुश्रवण कर शिकायतें निस्तारित करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही कार्यालयों की प्रक्रिया से निजात दिलाने के लिए दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल संचालित किया जाता है। पोर्टल पर संदर्भित शिकायत अधिकतम 15 दिन में निस्तारित करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की दैनिक समीक्षा ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित कुमार को सौंपते हुए एडीएम सुशील प्रताप सिंह निगरानी करते हैं। एनआईसी के आंकड़ों के अनुसार जिले में एक भी शिकायत एक माह से अधिक लंबित नहीं है। सितंबर माह में पोर्टल पर 35,937 जनशिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त शिकायतों में 35,070 का समयबद्ध निस्तारण संबंधित विभाग की ओर से किया भी जा चुका है। शुक्रवार तक 842 शिकायतें विभिन्न स्तर पर जांच के लिए लंबित हैं तो 25 अफसर डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचे अफसरों को नोटिस जारी कर शिकायत निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कार्रवाई की जा रही है। एडीएम ने बताया कि जिले में जनशिकायतों को समयबद्ध निस्तारित कराने के साथ ही निस्तारण की क्रॉस चेकिंग भी कराई जाती है। जिले में माह में प्राप्त शिकायतों को माह के भीतर ही निस्तारण कराने से कोई भी शिकायत लंबित नहीं है।
इनके पास शिकायतें लंबित
एनआईसी के आंकड़ों के अनुसार सितंबर माह में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं करने वाले अफसरों में डीपीआरओ, अधीक्षक सीएचसी भादर, बीडीओ भादर, गौरीगंज, तिलोई व अमेठी के साथ अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद गौरीगंज शामिल हैं।

निस्तारण में जिला प्रदेश में अव्व्ल
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जनसुनवाई, समाधान दिवस के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लगातार सक्रियता बरती जाती है। शासन स्तर से होने वाली रैंकिंग में जिले को लगातार कई माह में प्रथम स्थान मिला है। वर्तमान समय में रैंकिंग नहीं होने के बावजूद जिले में शिकायत निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं की जा रही है। शासन की मंशा के अनुसार समयबद्ध शिकायतें निस्तारित कराई जा रही हैं। निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed