{"_id":"5fb7f81e8ebc3e9bbb18e224","slug":"25-liter-liquor-recovered-in-raids-amethi-news-lko5509200173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में बरामद हुई 25 लीटर कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी में बरामद हुई 25 लीटर कच्ची शराब
विज्ञापन
अमेठी। डीएम के निर्देश पर आबकारी टीम इन दिनों छापामारी कर कार्रवाई करने में जुटी है। आबकारी निरीक्षक मुसाफिरखाना सुमेश कुमार, नागेंद्र सिंह व संतोष मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को मुसाफिरखाना के गुन्नौर व कंजास गांव में छापामारी की।
टीम को देख अवैध शराब बनाने में जुटे लोग मौके से भागने लगे तो टीम ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। आरोपियों को दबोचने के बाद टीम ने मुसाफिरखाना थाने में आबकारी अधिनियम के तहत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छापामारी के दौरान 25 लीटर कच्ची शराब व 730 किलो ग्राम लहन बरामद हुआ।
टीम ने दोनों स्थलों से बरामद कच्ची शराब को जब्त करते हुए लहन व शराब बनाने का उपकरण मौके पर नष्ट करा दिया। जिला आबकारी अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि तीन अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।