फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   24 fertilizer shops raided, license of one suspended

Amethi News: खाद की 24 दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित

Sat, 01 Jul 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
24 fertilizer shops raided, license of one suspended
गौरीगंज(अमेठी)। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को 24 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 14 दुकानों से नमूने लिए, साथ ही एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दो को कारोबार करने से रोका गया है। इसके अलावा चार दुकानदारों को चेतावनी जारी की। खरीफ फसलों की बोआई की शुरुआत हो गई है। ऐसे में फसलों को खरपतवार, कीटों व बीमारियों से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के दवाओं का प्रयोग किया जाता है। सही दवाओं और उचित दर पर बिक्री किए जाने को लेकर डीएम के निर्देश पर छापा मारकर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान व जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के साथ सभी तहसीलों के एसडीएम ने कई स्थानों पर छापा मारा। मुसाफिरखाना स्थित बाबा बीज भंडार की ओर से स्टाॅक रजिस्टर व बिल न दिखा पाने के चलते बिक्री पर रोक लगा दी गई। यादव कृषि रक्षा एवं बीज भंडार जानकारी मिलते ही दुकान बंद कर भाग खड़ा हुआ। इस दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। शिव शक्ति बीज भंडार पर स्टाक, वितरण रजिस्टर व कैश मेमो न होने बिक्री पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार मुसाफिरखाना के किसान खाद भंडार, तिलोई के कोमल बीज भंडार पर कैश मेमो व अमेठी के मौर्या बीज भंडार ,गौरीगंज के किसान बीज भंडार की ओर से स्टाक रजिस्टर न दिखा पाने के चलते चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed