{"_id":"5f85d33d8ebc3e9bf52fa78a","slug":"24-am-corona-positive-found-in-amethi-amethi-news-lko5450713164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 24 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 24 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। सोमवार देर रात आई 1,870 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,846 निगेटिव तो 24 संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 24 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिश व जागरूकता के बाद जिले में अब प्रतिदिन मिलने वाली मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। सोमवार रात अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,870 सैंपलों में 24 लोग पॉजिटिव मिले।
सोमवार को ही अस्पताल व होम आइसोलेशन में रहे 30 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार रात मिली जांच रिपोर्ट में अमेठी व सिंहपुर ब्लॉक में दो-दो, भादर व जामो में चार-चार, गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र में सात तो संग्रामपुर, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बहादुरपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक के अलग-अलग गांव में एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
डीएम अरुण कुमार ने मरीजों के उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,623 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,326 ठीक हो चुके हैं तो 24 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 273 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।