फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   23 contenders for the post of BJP District President

Amethi News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के 23 दावेदार

Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
23 contenders for the post of BJP District President
गौरीगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में चुनाव पर्यकेक्षक के पास नामांकन पत्र सौंपते दावेदार।
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन की प्रक्रिया हुई। औद्योगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री व जिला चुनाव पर्यवेक्षक राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी व चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय बादल की मौजूदगी में 23 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद पर तो आठ ने प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

आवेदन दाखिल करने के लिए सुबह से ही दावेदारों की गहमागहमी भाजपा कार्यालय में बढ़ने लगी थी। 11 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई जो दो बजे तक चली। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी ने पार्टी के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक और नामांकन न करने वाले पदाधिकारियों के साथ ही अन्य प्रमुख व वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने भी जिला कार्यालय पर चल रहे कार्यक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, उमाशंकर पांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मटियारी, विजय किशोर तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, केशव सिंह, प्रवीण सिंह, राकेश विक्रम सिंह सभी मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के लिए इन्होंने की दावेदारी : जिलाध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, महामंत्री सुधांशु शुक्ला, महामंत्री राकेश त्रिपाठी, महामंत्री भागीरथी मौर्य, सुरेश कुमार त्रिपाठी, दीपचंद कौशल, प्रदीप सिंह, गोविंद सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, शिवनारायण सिंह, गिरीश चंद्र शुक्ला, आशा वाजपेई, अशोक कुमार मौर्य, धर्मेश कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र गिरी, हेमंत विक्रम सिंह, श्याममूर्ति यादव, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, मनोज पासी व बृजेश कुमार गुप्ता ने दावेदारी पेश की है। प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए रामकृष्ण भारती, नकुल कुमार टंडन, गिरीश चंद्र पांडे, हिंदेश सिंह, रामदुलारे तिवारी, बच्चू लाल यादव, महेंद्र प्रताप सिंह व उपमा सरोज ने आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed