फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   22 people caught in corona infection

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 22 स्थानीय नागरिक

Sun, 30 Aug 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
22 people caught in corona infection
अमेठी। कोविड-19 की जांच के लिए एकत्र सैंपल के परीक्षण में पुलिस लाइन अमेठी मेें तैनात एक सिपाही समेत 22 स्थानीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट में दो संक्रमितों के पते में विकास खंड का उल्लेख नहीं होने से उनकी पहचान में कर्मियों में परेशानी उठानी पड़ रही है। संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद डीएम ने संक्रमितों के गांव व मोहल्लों का सैनिटाइजेशन कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा संभावित संक्रमितों की जांच कर उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंप एकत्र कर रहा है। जांच के बाद शनिवार देर रात मिली रिपोर्ट में पुलिस लाइन अमेठी में कार्यरत एक सिपाही समेत 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में जगदीशपुर विकास खंड के चार, मुसाफिरखाना व सिंहपुर ब्लॉक के अलग-अलग गांव के तीन-तीन, अमेठी विकास खंड के पांच (सिपाही समेत), बाजार शुकुल व शाहगढ़ विकास खंड के दो-दो तथा बहादुरपुर विकास खंड के एक स्थानीय नागरिक के अलावा दो ऐसे लोग संक्रमित मिले जिनके पते में विकास खंड का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में से दो के पते में विकास खंड का उल्लेख नहीं होने से कर्मियों को बचाव कार्य में परेशानी उठानी पड़ रही है। डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के उपचार का प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य व सैनिटाइजेशन के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए अग्रिम निर्देश तक आवागमन प्रतिबंधित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। डीएम के निर्देश पर रविवार को गठित टीम संक्रमित क्षेत्र की गलियों व मकान को सैनिटाइज करने के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व बचाव कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed