फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   22 patients were referred to CHC

Amethi News: 22 मरीजों को सीएचसी किया रेफर

Mon, 18 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
22 patients were referred to CHC
जेठू मवई पीएचसी पर मरीज की जांच करते डॉ. पीतांबर कनौजिया। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 2938 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। वहीं, गंभीर मिले 22 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 10:49 बजे मेले में डेंटल सर्जन डॉ. उमेश कुमार, होम्योपैथ चिकित्सक राजीव कुमार, फार्मासिस्ट कंतलाल गौड़, लैब सहायक अखिलेश तिवारी, अजय, एएनएम सुजाता सिंह, मीनाक्षी सिंह व संगिनी आशा पाल आदि मौजूद मिलीं। उस समय तक मेले में 27 मरीजों का इलाज हो चुका था।
विज्ञापन



मेले में पहुंचीं बेबी सिंह ने चिकित्सक को बताया कि साहब...पांच दिनों से चक्कर आने के साथ ही दस्त हो रहे हैं। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही मौसम को ध्यान में रखते हुए संयमित खानपान की सलाह दी। मरीज सुनीता ने बताया कि पांच दिनों से शरीर में दर्द के साथ बुखार आ रहा है। बाहर से दवा ली, दवा से कुछ आराम मिल जाता है लेकिन फिर बुखार चढ़ आता है। चिकित्सक ने परीक्षण कराकर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीज नीतू ने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार से तीन दिनों से परेशान हूं। दवा खाने के बाद आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा दी है। श्याम नारायन तिवारी और मरीज राधा ने बताया कि जुखाम, बुखार के साथ कमजोरी लग रही है। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दवा देने संग मौसम के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed