{"_id":"671fe70ee63476f2b2087944","slug":"21-thousand-lamps-will-be-illuminated-in-the-shape-of-shri-ram-temple-amethi-news-c-96-1-ame1010-128478-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रीराम मंदिर के आकार में रोशन होंगे 21 हजार दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रीराम मंदिर के आकार में रोशन होंगे 21 हजार दीये
Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रभु श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले दीपावली पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। स्थानीय कस्बे के कोठी पालपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में इसकी विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर में 21 हजार दीयों को श्रीराम मंदिर और भगवान राम की प्रतिमा का आकार दिया जाएगा।
मंदिर में मंगलवार की सुबह से अखंड रामायण का पाठ होगा। बुधवार को इसके समापन के बाद बाद दोपहर पूर्णाहुति होगी। सायंकाल दीपोत्सव के बाद शृंगार आरती होगी। मंदिर के पुजारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि वर्ष 1932 में स्थापित इस मंदिर परिसर में दीयों को श्रीराम मंदिर और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का आकार देते हुए प्रज्ज्वलित किया जाएगा। बीच-बीच में स्वास्तिक, ओम और जय श्री सीता राम, कलश का रूप दिया जाएगा। स्वयंसेवकों को इसकी जिम्मेदारियां दी गई हैं। दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए 10 टिन तेल की व्यवस्था की गई है।