फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   200 entrepreneurs of Amethi will get tool kit

अमेठी के 200 उद्यमियों को मिलेगी टूल किट

Sat, 15 Feb 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
200 entrepreneurs of Amethi will get tool kit
गौरीगंज (अमेठी)। वाराणसी में रविवार को प्रधानमंत्री की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 200 लाभार्थियों को टूल किट वितरित होगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन का निर्देश मिलने के बाद उद्योग एवं उद्यम विभाग ने चिन्हित लाभार्थियों से आधार कार्ड के साथ आरक्षित वाहन से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को कहा है। लाभार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित ‘काशी एक रूप अनेक’ कार्यक्रम में जिले के 200 लाभार्थियों को टूल किट का वितरण होगा। कवायद सफल हो सके इससे लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग का पत्र व टूल किट की आपूर्ति होने के बाद उद्योग एवं उद्यम विभाग लाभार्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

लाभार्थियों को प्रतिभाग कराने के लिए विभाग ने वाहन आरक्षित करते हुए प्रशिक्षक अखिलेश यादव व राधेश्यम सिंह की ड्यूटी लाभार्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के लिए लगाई है। विभाग ने चिन्हित लाभार्थियों को रविवार का निर्धारित समय पर आधार कार्ड व फोटो केे साथ पहुंचने को कहा है। लाभार्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के लिए विभाग उन्हें वापस उनके घर तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने बताया कि छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद टोकरी बुनकर, लोहार, सोनार व बढ़ई उद्योग के लिए 25-25 लाभार्थी तथा वन डिस्ट्रिक-वन प्रोजेक्ट के तहत 100 लाभार्थियों का चयन हुआ है। चयनित लाभार्थियों को शासन से प्राप्त टूल किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed