फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   199 nomination letters sold first day in amethi

जिले में पहले दिन बिके 199 नामांकन पत्र

Tue, 30 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
199 nomination letters sold first day in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार को शुरू हो गई। डीडीसी का पर्चा जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय तो अन्य पर्चों की बिक्री संबंधित ब्लॉकों में हो रही है। पहले दिन जिले भर में प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 199 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन डीडीसी का एक भी पर्चा नहीं बिका।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि अमेठी, शाहगढ़, भेटुआ, संग्रामपुर व तिलोई ब्लॉक में मंगलवार को किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई, जबकि सिंहपुर बीडीसी का एक भी पर्चा नहीं बिका।
विज्ञापन

भादर में ग्राम प्रधान पद के लिए 36 तो बीडीसी के लिए 14, जामो में प्रधान पद का 31 तो बीडीसी का छह, गौरीगंज में प्रधान का 19 तो बीडीसी का पांच व सिंहपुर में प्रधान पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरपुर में प्रधान पद के लिए 11 तो बीडीसी के लिए आठ, मुसाफिरखाना में प्रधान पद के लिए 12 व बीडीसी का एक, जगदीशपुर में प्रधान व बीडीसी के लिए एक-एक तो बाजार शुकुल में प्रधान पद के लिए 26 तथा बीडीसी पद के लिए 18 नामांकन पत्रों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल सात पर्चों की बिक्री हुई है। पहले दिन डीडीसी पद के लिए एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed