{"_id":"65a441cff220f61a430c0d21","slug":"18-trains-including-sangam-special-ran-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-12058-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: देरी से चलीं संगम स्पेशल समेत 18 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: देरी से चलीं संगम स्पेशल समेत 18 ट्रेनें
Mon, 15 Jan 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मकर संक्रांति पर प्रयागराज जाने के लिए गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दरअसल, कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा। इसकी वजह से संगम स्पेशल सहित 18 ट्रेनें देरी से चलीं।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान व दर्शन करने के लिए प्रयाग राज जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन साढ़े तीन घंटे देरी से दोपहर 12:50 बजे गौरीगंज पहुंची। प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहीं रमपता ने बताया कि भैय्या का बताई, बड़ी दिक्कत बा। सोचे रहिन कि नहाय के यही ट्रेन से लौट आईवै, लेकिन लागत कि लौट न पाइब। राम प्रकाश ने बताया कि सुबह ही आ गए थे, अब दोपहर हो गया है। रामधनी, सूरजदीन, गंगादेवी, रामावती समेत अन्य यात्री लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन के विलंब से संचालित होने से परेशान दिखे।
रविवार को हावड़ा-लालकुंआ तीन घंटा, आनंद बिहार-वाराणसी गरीब रथ ढ़ाई घंटा, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से संचालित हुई। इसी तरह लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटा, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तीन-तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी 40 मिनट,वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिसर में अलाव की व्यवस्था की गई है।