फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   18 people arrested for breaking lockdown

लॉकडाउन उल्लंघन पर सख्त हुई पुलिस

Tue, 07 Apr 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
18 people arrested for breaking lockdown
अमेठी। लॉकडाउन तोड़ कर अनावश्यक बाहर निकलना 18 लोगों को भारी पड़ा। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक लॉकडाउन तोड़ने वाले इन लोगों को अलग-अलग थानों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में दुकान/प्रतिष्ठान पर अनावश्यक भीड़ लगाना तथा नियमों का पालन नहीं कर खुद के साथ परिवार व समाज को असुरक्षित करना 18 लोगों को भारी पड़ा। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर क्षेत्र गश्त पर निकले गौरीगंज थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने मुखबिर की सूचना पर काजी पट्टी तिराहे पर छापा मारा।
विज्ञापन

सब्जी की दुकान पर भीड़ दिखने पर पुलिस ने सोंगरा गांव के जगदीश प्रसाद, द्वारिका प्रसाद व रामजस, कुर्मिन का पुरवा निवासी प्रदीप वर्मा, इंद्रपाल व राजेश वर्मा, काजी पट्टी निवासी हरिप्रसाद व बालजीत जायसवाल, संभुई निवासी श्रीराम व राम सुख, जगमलपुर निवासी हरिश्चंद्र, नंदा का पुरवा निवासी अमरनाथ व रामपुर गांव निवासी बाल किशुन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को थाने लाने के बाद केस दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया। मुसाफिरखाना थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने औरंगाबाद निवासी मो. वसीम तथा शिवरतनगंज थाने के उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने भीड़ एकत्र होने पर खरगपुर निवासी कफील व सज्जाद, सेमरौता गांव निवासी मो. जुबैर तथा शिवरतनगंज गांव के मो रहमान को गिरफ्तार करने के बाद केस दर्ज कर जमानत पर रिहा करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस की कार्रवाई से अनावश्यक बाहर निकलने वालों में हड़कंप है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed