फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17 roads will be rejuvenated with Rs 3.06 crore

Amethi News: 3.06 करोड़ से 17 सड़कों का होगा कायाकल्प

Mon, 25 Nov 2024 05:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Nov 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
17 roads will be rejuvenated with Rs 3.06 crore
अमेठी सिटी। ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली 17 सड़कों के दिन जल्द बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने सड़कों के नवनिर्माण के लिए तीन करोड़ छह लाख 85 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद सड़कें बनाने का काम शुरू होगा। इनके बनने से करीब पांच लाख राहगीरों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन



गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की दशा बेहद खराब है। आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। उसके बाद प्रांतीय खंड ने सर्वे करवाया, जिसमें 17 मार्गों के नवनिर्माण की जरूरत सामने आई। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के नवनिर्माण व पांच साल तक अनुरक्षण के लिए 306.85 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसे स्वीकृत करते हुए बजट भी जारी कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित ठेकेदार को दो माह में सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करना होगा। उम्मीद है कि जनवरी 2025 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



इन संपर्क मार्गों का होगा नव निर्माण
मार्ग का नाम खर्च (लाख में)
1. मानमतीपुर संपर्क मार्ग 12.15
2. सराय हृदयशाह संपर्क मार्ग 12.15
3. मनीपुर, संभावा से खरावां शास्त्रीनगर 17.80
4. मोचचा-महेशीपुर संपर्क मार्ग 24.20
5. सरुवावां-नूरपुर मामपुर संपर्क मार्ग 24.20 6. बेलखरी संपर्क मार्ग 24.20
विज्ञापन
विज्ञापन

7. महराजपुर संपर्क मार्ग 21.75
8. ठेंगहा-मड़ौली संपर्क मार्ग 25.20
9. जंगल रामनगर संपर्क मार्ग 19.40
10. राजापुर अमेरुआ संपर्क मार्ग 19.40
11 सिंगठी से जोगियान 23.75
12. मिहीरगंज संपर्क मार्ग 20.15
13. पनियार पावर हाउस नहर पटरी से तुलसीपुर 16.10
14. अमेठी किठावर मार्ग से खेदा 16.10
15. टिकरी रजबहा संपर्क मार्ग 13.75
16. कोरारी लच्छनशाह संपर्क मार्ग 13.75
17. कस्थुनी-लालगंज-दादरा-गाजनपुर दुवरिया संपर्क मार्ग 21.90


जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग-प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 17 सड़कों के नवनिर्माण व पांच साल तक अनुरक्षण के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। बजट भी जारी हो गया है। निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed