{"_id":"5f2ae2138ebc3e3ce9151f07","slug":"17-new-patient-of-corona-amethi-news-lko5338158149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सौ के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सौ के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण की लगातार तेज होती रफ्तार ने जिले में एक बार फिर एक्टिव मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंचा दी है। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में जिन 17 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया उनमें तीन सिपाही, एक दंत चिकित्सक व एक स्वास्थ्य कर्मी के अलावा एक ब्लॉक कर्मी है। डीएम ने संक्रमितों के निवास व तैनाती स्थलों को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन तथा बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिले का प्रशासनिक अमला खासा सतर्क है। बावजूद इसके जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले कई दिनों की तरह मंगलवार देर रात भी जिला प्रशासन को मिली 509 लोगों की रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीएचसी भादर में तैनात दंत चिकित्सक व सीएचसी गौरीगंज में तैनात एक कर्मी, थाना पीपरपुर के दो व पुलिस लाइन का एक सिपाही, अमेठी डाकघर व अमेठी ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक-एक कर्मी भी शामिल हैं।
इनके अलावा कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में अमेठी शहर के तीन, अमेठी ब्लॉक के ही पूरे पठान गांव के एक, मन्नू राम पांडेय का पुरवा की एक दो वर्षीसय मासूम, संग्रामपुर ब्लॉक के ठेंगहा गांव के एक, जगदीशपुर के निहालगढ़ व वारिसगंज के एक-एक तथा तिलोई के तिलोई व शुकुल बाजार के धनेशा पाठक का एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनके इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही पहले से गठित टीमों को सक्रिय होकर बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 509 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 397 ठीक हो चुके हैं तो दो की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 104 मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।