{"_id":"5f848b9c8ebc3e9b8409eb95","slug":"16-new-corona-case-in-amethi-amethi-news-lko5449017130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 16 और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 16 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या अब घटने लगी है। रविवार देर रात आई 1,659 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,643 निगेटिव तो मात्र 16 संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 24 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की रफ्तार लगातार घट रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिश व जागरूकता के बाद जिले में अब प्रतिदिन मिलने वाली मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। रविवार रात अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,659 सैंपलों में 16 लोग पॉजिटिव मिले।
सोमवार को ही अस्पताल व होम आइसोलेशन में रहे 27 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार रात मिली जांच रिपोर्ट में भेटुआ व जामो ब्लॉक में एक-एक, जगदीशपुर, गौरीगंज व अमेठी ब्लॉक के अलग-अलग गांव में दो-दो, बाजार शुकुल में तीन तो मुसाफिरखाना ब्लॉक के अलग-अलग गांव में पांच स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
डीएम अरुण कुमार ने मरीजों की हालत व उनकी सुविधा के अनुसार उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,599 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,296 ठीक हो चुके हैं तो 24 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 279 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।