{"_id":"614f61668ebc3e4afd40b39f","slug":"15-houses-fall-down-in-rain-two-injured-amethi-news-lko597243192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में एक ही गांव के 15 मकान जमींदोज, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में एक ही गांव के 15 मकान जमींदोज, दो गंभीर
विज्ञापन
25 : जगदीशपुर : बरसात के बाद जलमग्न धान की फसल। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। 15 व 16 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश में हुए नुकसान का दंश अभी लोग झेल ही रहे थे कि शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी। जगदीशपुर के थौरी गांव में बारिश के बीच 15 लोगों के कच्चे मकान धरशायी हो गए।
इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। 17 सितंबर से बंद बारिश के बाद बढ़ा जल स्तर घट रहा था। गोमती नदी के तराई इलाके को छोड़ अन्य क्षेत्र की सीवान से पानी अब घटना शुरू ही हुआ था कि शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर लोगों के सामने समस्या खड़ी कर दी है।
सप्ताह भर बाद शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते जगदीशपुर के के थौरी गांव में 15 लोगों की कच्ची दीवार व मकान ढह गए। दीवार गिरने से थौरी गांव के जगेसर तथा नहरपुर की उर्मिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने जगेसर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि उर्मिला का उपचार सीएचसी में ही चल रहा है।
विज्ञापन
थौरी गांव में तेज बारिश के बीच अतुल कुमार, सुक्खू पासी, प्रकाश पासी, धु्रव सिंह, विरजू कोरी, अशोक पांडेय, बाबू पासी, शौकत, घनकव, रानी, कल्लू, रियाज, लखन पासी, शिवराज पासी व कुसमा गुप्ता के मकान की दीवार गिर गई। वहीं नहरपुर गांव निवासी अजय कुमार की दीवार भी धराशायी हो गई है। (संवाद)
पशु चिकित्सालय बना तालाब, सड़क पर हो रहा इलाज
अमेठी। सप्ताह भर पहले हुई अतिवृष्टि से लोग उबर नहीं पाए थे कि शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश से एक बार फिर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। शहर स्थित पशु चिकित्सालय तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है। परिसर एवं सभी कमरों में करीब दो फिट से अधिक पानी भरा हुआ है। कर्मचारी सड़क पर खड़े होकर अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं।
जेसीबी से काटा अमेठी-धम्मौर राजमार्ग
अमेठी-धम्मौर मार्ग पर बाईपास के पश्चिमी छोर की आबादी में जलभराव होने से अमेठी-धम्मौर राजमार्ग को पेट्रोल पंप के समीप जेसीबी की मदद से काट दिया गया। राजमार्ग काटने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पैदल, साइकिल व बाइक सवार किसी तरह पार हो रहे हैं। बारिश के चलते तैयार हुई तिलहन एवं दलहनी फसलें पूरी तरह से खराब होने के कगार पर हैं। जलभराव की स्थिति है यही रही तो तिलहन एवं दलहन की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। इस बारिश से एक बार फिर पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
किसानों पर कहर बनकर टूटी बारिश
जगदीशपुर। पिछले पखवाड़े हुई तेज मूसलाधार बारिश से खेत खलिहानों में भरा बरसात का पानी अभी तक पूरी तरह से सूखा भी नहीं था कि शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से एक बार फिर हर तरफ पानी ही पानी हो गया। धान की अगेती खेती करने वाले किसानों की फसल गिरने से अन्नदाताओं पर यह बारिश कहर बनकर टूटी है। रात में हुई भारी बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल दोबारा भीगने से खेतों में ही अंकुरित होने और उसमे फफूंदी लगने तथा धान के काले पडने का खतरा बढ़ गया है। कमोबेश यही हाल सब्जियों की फसल का भी है। गोभी, भिंडी, लौकी, तोरई, मूली, सोया, मेथी व पालक आदि सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। यहीं नहीं इस समय तिल्ली की फसल तैयार है। जलभराव के चलते तिल्ली के पेड़ खेत में ही सूख जा रहे हैं। उरद की भी फसल तैयार है। किसान उरद की फसल तो पानी के बीच से किसी तरह निकालकर बाहर ला रहे हैं। ऐसे में बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। (संवाद)

23 : जगदीशपुर : थौरी गांव में बरसात के बाद गिरा कच्चा मकान। -संवाद- फोटो : AMETHI