फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1414 health workers takes second dose of covid vaccine

1,414 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी कोरोना को दूसरी डोज

Thu, 04 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
1414 health workers takes second dose of covid vaccine
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में गुरुवार को 1414 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। चार फरवरी को पहली डोज लगवाने वाले 1,689 को दूसरी डोज के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
विज्ञापन

बावजूद इसके 275 कर्मी टीका लगवाने केंद्र पर नहीं पहुंचे। टीकाकरण केंद्र पर स्वत: पहुंचे 363 बुजुर्ग व बीमार को निशुल्क टीका लगाया गया।
जिले के 13 केंद्रों पर टीका लगवाने वालों को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। हालांकि किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि सूचना के बावजूद सभी प्वाइंट पर 1,689 के सापेक्ष 1,414 स्वास्थ्य कर्मी ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने कहा कि पहले चरण से लेकर अब तक टीका लगवाने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोई दिक्कत नहीं हुई। कहा कि अब सभी केंद्रों पर टीकाकरण के दिन बुजुर्ग व बीमार को भी निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। ऐसे लोगों को सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर वैक्सीनेशन प्वाइंट पर पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed