फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   14 new corona patient in amethi

एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 14 लोग पॉजिटिव

Thu, 17 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
14 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोविड की धीमी रफ्तार के बीच बुधवार रात मिली जांच रिपोर्ट में दो गांवों में एक परिवार के चार-चार सदस्य समेत 14 स्थानीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिले। जांच रिपोर्ट में 1,511 के निगेटिव होने के साथ ही जिले में अब तक 3,303 लोग कोरोना संक्रमण से सही हो चुके हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद गठित टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पांच मई से जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराने के बावजूद प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। बुधवार देर रात मिली जांच रिपोर्ट में काशीनरेशपुर व सुपरी का तिवारी का पुरवा गांव में एक परिवार के चार-चार सदस्य समेत 14 स्थानीय नागरिक कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों से ट्रूनॉट, आरटीपीसीआर व एंटीजन विधि से 1,525 लोगों की जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को संकलित जांच रिपोर्ट में 1,511 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। कोरोना संक्रमित मिले लोगों में अनखरा, वरना, रामदासपुर, चंदौकी, सीआरपीएफ सेंटर छीड़ा व दरपीपुर गांव में एक-एक तो काशी नरेशपुर व सुपरी तिवारी का पुरवा गांव में एक परिवार के चार-चार स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमितों के स्वास्थ्य व उनकी मांग के अनुसार होम आइसोलेट/ अस्पताल में भर्ती कर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए डीएम ने पूर्व में गठित टीम को सक्रिय कर दिया है। टीम को प्रोटोकाल के तहत संक्रमित क्षेत्र में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग के साथ अन्य कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,437 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 33 की मौत हो चुकी है तो 3,304 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। वर्तमान में 101 लोगों को होम आइसोलेट/अस्पताल में भर्ती कर उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed