फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   14 degree colleges did not upload master data on the website

Amethi News: बेवसाइट पर 14 डिग्री कॉलेजों ने अपलोड नहीं किया मास्टर डाटा

Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
14 degree colleges did not upload master data on the website
अमेठी सिटी। छात्रवृत्ति की बेवसाइट पर जिले के 14 डिग्री कॉलेजों ने मास्टर डाटा अपलोड नहीं किया है। ऐसे में इन कॉलेजों के छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि 31 दिसंबर अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति की बेवसाइट पर संचालित कोर्स, सीटें व फीस (मास्टर डाटा) का ब्योरा अपलोड कर डाटा लॉक करना होता है। मास्टर डाटा लॉक नहीं होने की दशा में छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिले में 114 डिग्री कॉलेज संचालित है। जिसमें से 100 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा अपलोड कर दिया है। वहीं, 14 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा अपलोड व लॉक नहीं किया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि यदि इन शिक्षण संस्थाओं ने आवश्यक जानकारियों के साथ मास्टर डाटा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ लॉक नहीं किया तो संबंधित शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दो दिन में उक्त सभी कॉलेजों को मास्टर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed