{"_id":"5e497a188ebc3ee5dc1d886e","slug":"14-cattle-caught-for-slaughter-case-on-two-amethi-news-lko5088953144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध के लिए जा रहे 14 मवेशी पकड़े, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध के लिए जा रहे 14 मवेशी पकड़े, दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। गश्त के दौरान शनिवार रात कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो वाहन पर वध के लिए ले जाए जा रहे 14 मवेशी को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया। मौके से भाग रहे दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि तीन भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए आरोपियों का चालान न्यायालय भेजते हुए मवेशियों को गो आश्रय केंद्र भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव शनिवार रात हमराहियों के साथ गश्त पर थे। रात करीब एक बजे मुसाफिरखाना-दुवारिया मार्ग स्थित गौतमपुर मोड़ के पास एसएचओ को सामने से दो माल वाहक वाहन आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो उस पर सवार लोग भागने लगे। पिकअप के साथ-साथ चल रही एक बाइक पर बैठे दो लोग भी वाहन छोड़कर पैदल भागने लगे।
पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया जबकि तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान वाहन पर 14 गो-वंश पाए गए। पुलिस गो-वंश सहित दोनों पिकप कोतवाली लाई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी कामरान हैदर व अजीत कुमार के रूप में हुई। कोतवाल ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्ज करने के साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।