फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   138 complain pending on igrs portal

पोर्टल पर लंबित पड़ी है संदर्भित 138 जन शिकायत

Sun, 06 Nov 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
138 complain pending on igrs portal
गौरीगंज (अमेठी)। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न संदर्भित 138 शिकायतें लंबित पड़ी हैं। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने पर नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल लंबित शिकायतों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए साक्ष्य समेत जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों की ओर से संदर्भित शिकायतों का तय डेडलाइन में निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई है। नवंबर माह में मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायत डीएसओ व एसडीएम स्तर पर लंबित है तो डीएम/ एसपी संदर्भित 11 शिकायते एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व बंदोबस्त अधिकारी पर लंबित पड़ी है। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत तहसीलदार अमेठी व प्रभारी निरीक्षक रविवार तक निस्तारित नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संदर्भित 63 शिकायतें विभिन्न अफसरों के पास लंबित पड़ी है। अफसरों की ओर से पोर्टल पर संदर्भित 57 शिकायत भी निस्तारित नहीं हो सकी हैं। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा की ओर से प्रतिदिन सूचित करने के बाद शिकायत निस्तारित नहीं हुई तो मामले की जानकारी डीएम राकेश कुमार मिश्र को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन समीक्षा में शिकायत लंबित होने से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में तीन दिन में पोर्टल पर लंबित शिकायत निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने शिकायत निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed