फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1318 nomination letters sold second day in Amethi

अमेठी में दूसरे दिन बिके 1,318 नामांकन पत्र

Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
1318 nomination letters sold second day in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के दूसरे दिन कुल 1,318 नामांकन पत्र बिके। पहले दिन जिले भर में प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 204 नामांकन पत्र बिके थे। कुल मिलाकर दो दिन में दावेदारों द्वारा 1,522 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार को शुरू हुई थी। पहले दिन सभी ब्लॉकों को मिलाकर ग्राम प्रधान के 139, बीडीसी के 53 व ग्राम पंचायत सदस्य के 12 पर्चे बिके थे।
विज्ञापन

पहले दिन डीडीसी का कोई पर्चा खरीदा नहीं गया। दूसरे दिन बुधवार को ग्राम पंचायत सदस्य के 210, ग्राम प्रधान के 706, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 369 व डीडीसी के 33 समेत कुल 1,318 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दिन के नामांकन पत्रों की बिक्री को जोड़ दें तो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 222, ग्राम प्रधान पद के लिए 845, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 422 व जिला पंचायत सदस्य के लिए 33 समेत कुल 1,522 पर्चों की बिक्री हुई। एडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सभी ब्लॉकों व डीडीसी के लिए जिला पंचायत कार्यालय में कई काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed